होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में मॉनसून का तांडव, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

MP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में मॉनसून का तांडव, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

MP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में मॉनसून की रफ्तार ने अब विकराल रूप ले लिया है। पूरे प्रदेश में बादलों ने पूरी तरह से डेरा डाल दिया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि आने वाले अगले 4 दिन मध्य प्रदेश के लिए बेहद भारी रहने वाले हैं, क्योंकि प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। वर्तमान में पन्ना, छतरपुर और खंडवा समेत कई जिलों में नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राजधानी भोपाल समेत सूबे के बड़े हिस्से में लगातार पानी बरस रहा है।

आज 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूबे में एक्टिव हुए मजबूत सिस्टम की वजह से अगले 24 घंटों के भीतर कुछ इलाकों में 4 से 8 इंच तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए विभाग ने आज के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर और टीकमगढ़ जिलों में प्रशासन को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। यहाँ वज्रपात और बाढ़ का सबसे ज्यादा खतरा है।

भारी बारिश का अलर्ट: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, धार, झाबुआ, नीमच और मंदसौर।

हल्की बौछारें: आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, भोपाल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर और सिंगरौली।

प्रशासन की एडवाइजरी

कई जिलों में नदियों के रौद्र रूप को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे उफनते हुए पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं। राजधानी भोपाल में भी सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर चल रहा है, जिससे मौसम तो सुहाना हो गया है लेकिन सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है।


संबंधित समाचार