होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Teachers: MP शिक्षकों और छात्रों को मोहन सरकार ने दी बड़ी राहत

MP Teachers: MP शिक्षकों और छात्रों को मोहन सरकार ने दी बड़ी राहत

MP Teachers: मध्य प्रदेश में इस समय पड़ रही रिकॉर्डतोड़ और झुलसा देने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए मोहन यादव सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने प्रदेश के छात्रों और शिक्षकों के हित में एक बड़ा और संवेदनशील फैसला लिया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को आगे बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है, जिसके बाद अब प्रदेश के समस्त शासकीय और अशासकीय स्कूल अपनी निर्धारित तिथि के बजाय 23 जून 2026 से खुलेंगे। इसके साथ ही, जनगणना और परीक्षा मूल्यांकन कर रहे प्रदेश के लाखों शिक्षकों को भी सरकार ने बड़ी राहत देते हुए उनके अवकाश के दिनों में बढ़ोतरी और उनके तबादलों को फिलहाल नही करने पर रोक लगा दी है। 

छुट्टियों का नया शेड्यूल जारी 

प्रदेश के सभी स्कूलों के बच्चों का ग्रीष्मकालीन अवकाश अब 22 जून 2026 तक बढ़ा दिया गया है। छात्र अब 23 जून से नए शैक्षणिक सत्र में स्कूल लौटेंगे। वही शिक्षकों के लिए पहले से निर्धारित छुट्टियों की अवधि को अब 15 जून 2026 तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग का प्रशासनिक अमला इस नए फैसले का आधिकारिक शासकीय प्रस्ताव और आदेश जारी करने की तैयारियों में जुट गया है, जिसे आज-कल में ही सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजा जाएगा। 

जनगणना ड्यूटी वाले शिक्षकों का नहीं होगा तबादला

इसी बीच स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल का एक और बड़ा फैसला सामने आया है, जो सीधे तौर पर शिक्षकों के ट्रांसफर से जुड़ा हुआ है। अक्सर देखा जाता है कि राष्ट्रीय कार्यों के दौरान भी अधिकारी-कर्मचारी अपना तबादला करवा लेते हैं, जिससे मैदानी काम प्रभावित होता है। इस बार ऐसी किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए विभाग ने बड़ा कदम उठाया है।

एक ही जगह रहेगी पदस्थापना

जिन शिक्षकों की आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय जनगणना के कार्य में ड्यूटी लगाई गई है, उनका फिलहाल किसी भी स्थिति में ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों और संभागीय आयुक्तों को भेजे गए कड़े निर्देशों के मुताबिक, जनगणना कार्य में लगे ये सभी कर्मचारी फरवरी 2027 तक अनिवार्य रूप से एक ही जगह पर पदस्थ रहेंगे। जब तक जनगणना की पूरी प्रक्रिया मुकम्मल नहीं हो जाती, तब तक इनका पोस्टिंग स्थल नहीं बदला जा सकेगा।


संबंधित समाचार