भोपाल : मध्य प्रदेश सहित देशभर में ईंधन की कमी को देखते हुए पीएम मोदी ने जहां लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की है। तो वही दूसरी तरफ सीएम मोहन ने पेट्रोल डीज़ल की कमी को देखते हुए 20 मई को मोहन कैबिनेट की बैठक वर्चुअल करने का फैसला लिया है। मंत्रालय की यह कैबिनेट बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। ताकि ईंधन और समय की बचत हो सके।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी मीटिंग
ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल की जंग के बाद से भारत में ऊर्जा संकट के हालात पैदा हुए हैं. भारत अब तक कच्चे तेल की कमी की समस्या से बचता रहा था क्योंकि वो रूस से काफ़ी कच्चा तेल ख़रीदता था .लेकिन अब प्रयाप्त ईंधन नहीं मिलने के चलते सीएम मोहन ने ना सिर्फ अपने काफिले की गाड़ियों में कटौती की है। बल्कि मीटिंग भी वर्चुअल करने का फैसला लिया है।
नई तबादला नीति तैयार
इसके साथ ही मोहन सरकार बुधवार को नई तबादला नीति को भी मंजूरी दे सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार की वर्ष 2026 की नई तबादला नीति का ड्राफ्ट सामान्य प्रशासन विभाग ने तैयार कर लिया है। इतना ही नहीं ड्राफ्ट की कॉपी भी मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज दी गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि बुधवार को तबादला नीति को मंजूरी मिल सकती है।
पीएम मोदी की अपील का असर
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि वे पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें। सार्वजनिक परिवहन या कारपूलिंग का इस्तेमाल करें। एक साल तक सोना न खरीदें। ताकि, विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम किया जा सके। जनता विदेशी ब्रांड की जगह स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करे। संभव हो सके तो जनता वर्क फ्रॉम होम करे। अगले एक साल तक गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं से बचे। किसान रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करें और प्राकृतिक खेती को अपनाएं। खाने में जरूरत के अनुसार ही खाद्य तेल का उपयोग करें।