छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहित ने अपने एक साल के बच्चे के साथ कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। विवाहित का शव जब ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में आगे की जांच पड़ताल शुरू की।
आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि मृतका सीमा यादव (25) सोमवार सुबह अपने घर से बच्चे अनिकेत यादव को लेकर निकली और शेखसेमरा गांव के पास स्थित कुएं में छलांग लगा दी। सिमा ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया है। फ़िलहाल इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। तो वही इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पूरे इलाके में फैली सनसनी
इधर, ग्रामीणों ने जब शवों को पानी में तैरता देखा तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच शुरू की।