लाड़ली बहना योजना : मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली बहना योजना को लेकर विधानसभा चुनाव के बाद और लोकसभा चुनाव से पहले योजना की पात्र महिलाओं को किस्त की राशि 1250 से बढ़ाकर 3000 करने का इंतजार रहा है। सीएम शिवराज भी अपने बयानों में कई बार कह चुके है कि योजना की राशि को बढ़ाकर 3 हजार रूपये किया जाएगा, लेकिन कब? एमपी विधानसभा चुनाव के बाद खबरो आ रही थी कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद लाड़ली बहना योजना को बंद कर दिया जाएगा, लेकिन सीएम मोहन यादव कई बार कह चके है कि प्रदेश की कोई भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा।
लाड़ली बहनों को मिलेंगे 5 हजार?
लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत दिए जाने वाली राशि कब बढ़ेगी इसी इंतजार के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में भारतीय आदिवासी पार्टी से इकलौते सौलाना विधानसभा सीट से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने योजना की राशि को 5 हजार करने का वीणा उठाया है। डोडियार ने योजना की राशि को 5 हजार करने के लिए सीएम मोहन यादव को एक पत्र लिखा है। डोडियार ने लाड़ली बहनों को 5 हजार रूपये हर महीने देने की मांग की है।
क्यो बढ़ाई जाए राशि?
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का कहना है कि एक ओर जहां महंगाई रोजना बढ़ती जा रही है, वही दूसरी ओर बेरोजगारी दर भी बढ़ती जा रही है। इसलिए महिलाओं के निजी जीवन में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 1000-1200 रुपए बहुत कम होते है, इसलिए लाड़ली बहना की राशि को बढ़ाकर 5000 रुपए की जाए। डोडियार ने सीएम मोहन यादव को पत्र में कहा है कि राशि बढ़ाने से महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकेगी। वहीं उन पर आश्रित बच्चों का ठीक से पालन पोषण कर सकेगी।
क्या मिलेंगे 3 हजार रूपये?
सोशल मीडिया पर एक मैसेज भी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल मैसेज में कहा जा रहा है कि अगर देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी फिर से बनेते है तो मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को 1250 रूपये की दी जाने वाल राशि में बढ़ोतरी करके 1500 रूपये दी जाएगी। वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि अगर लोकसभा चुनाव में बीजेपी 400 से अधिक सीटे लाती है और सरकार बनाती है तो लाड़ली बहनों के खातों में 1500 रूपए डाले जाएंगे। सोशल मीडिया पर ऐसा मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपको बता दें कि योजना की राशि 1500 रूपये की जाएगी, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
क्या है लाड़ली बहना योजना?
आपको बता दें कि लाड़ली बहना योजना की शुरूआत प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं को पहले 1000 रूपये की राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर पूर्व की शिवराज सरकार ने 1250 कर दिया था। इस योजना की पहली किस्त मलिाओं के खाते में 10 जून 2023 को डाली गई थी। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की करीब 1 करोड़ा 28 लाख महिलाओं को सालाना 15 हजार रूपये मिलते है।