MLA Bhagwan Das Sabnani : मध्यप्रदेश भाजपा कार्यालय में बीते बुधवार को एक बड़ी बैठक बुलाई गई थी। बैठक में खुद सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, हितानंद शार्म समेत प्रदेश के बड़े नेता मौजूद रहे थे। यह बड़ी और अहम बैठक सदस्यता अभियान को लेकर बुलाई गई थी। बैठक में पार्टी ने प्रदेशभर में करीब डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने पर जोर दिया।
सीएम मोहन का टारगेट सेट
भाजपा की इस बड़ी बैठक में बीजेपी ने तय किया है कि 01 सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरूआत की जाएगी। अभियान के तहत प्रदेशभर में 1 करोड़ 50 लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे। सीएम मोहन ने भाजपा कार्याकर्ताओं का टारगेट सेट करते हुए कहा की कार्यकर्ताओं को अब पूरे जोश के साथ डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाना है। जो अच्छा काम करेगा उसे तमाम समितियों में मौका दिया जाएगा।
बनेगी ये समितियां
सीएम मोहन यादव ने कहा की अभी बहुत सारी समितियों का गठन होने वाला है। जिसमें रोगी कल्याण समिति, जनभागीदारी समिति, एल्डरमैन जैसी समितियां बनेगी। इसलिए अब आप सदस्य बनाओं और मौका पाओं आप आगे बढ़ो, हम आपके पीछे चलेंगे। आप लोगों को 16 ऐसी विधानसभाएं हैं जिनमें आपको गली गली तक जाना है। ये वे सीटे है जहां बीजेपी चुनाव में हारी है।
सबनानी को बड़ी जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश भाजपा ने भाजपा विधायक और प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी को मध्यप्रदेश सदस्यता अभियान का प्रभारी नियुक्त किया है। सबनानी की टीम में जीतू जिराती, मुकेश चतुर्वेदी, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी समेत अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।