होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Miss World 2025: ओपल सुचाता ने जीता 72वें मिस वर्ल्ड का खिताब, ताज जीतने वाली बनीं पहली थाई महिला... 

Miss World 2025: ओपल सुचाता ने जीता 72वें मिस वर्ल्ड का खिताब, ताज जीतने वाली बनीं पहली थाई महिला... 

Opal Suchata Chuangsri: भारत के  तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद में 72वें मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले में आयोजित किया गया था। जहां पर थाईलैंड की 21 वर्षीय ओपल सुचाता ने मिस वर्ल्ड 2025 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। दरअसल ये कार्यक्रम हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित हुआ था। इस भव्य समारोह में ओपल ने दुनिया भर की 108 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए यह ताज जीता। वह मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली पहली थाई महिला बनीं है।

क्रिस्टनी ने पहनाया ताज :

बतादें कि इस ग्रैंड फिनाले में  ओपल को यह ताज 2024 की मिस वर्ल्ड रही क्रिस्टनी पिज्कोवा ने पहनाया। वहीं इस दौरान उनके आंखों से भी आंसू छलकने लगे। कैंसर से जूझकर आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति और बुद्धिमत्ता से विजयी बनने की उनकी इस कहानी लोगों काफी प्रभावित किया है।

सोनू सूद ने पूछे प्रभावशाली प्रश्न: 

सोनू सूद ने ओपल से बेहद प्रभावशाली प्रश्न पूछा कि, आपके मिस वर्ल्ड बनने के सफर ने आपको कहानियों को किस तरह से बताया जाता है। इस बारे में सच्चाई और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के बारे में क्या सिखाया?

शब्दों से नहीं, कार्यों से होना चाहिए नेतृत्व : 

ओपल ने इस पर बेहद भावुक और खूबसूरत जवाब देते हुए कहा, ऐसा व्यक्ति बनें जिसे कोई न कोई आदर्श मानता हो। आप कौन हैं और उम्र क्या, फर्क नहीं पड़ता। आपके आसपास कोई न कोई ऐसा होता ही है जो आपसे प्रेरणा लेता है। नेतृत्व केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कार्यों से होना चाहिए। यही सबसे बड़ा योगदान है जो हम समाज को दे सकते हैं।

इसने लिया था भारत के तरफ से भाग:

जिसमें इस साल भारत के तरफ से नंदिनी गुप्ता फिनाले में टॉप-20 तक पहुंचीं। लेकिन वह टॉप-8 में अपनी जगह नहीं बना सकीं।

मिस वर्ल्ड के साथ मिला ये अवॉर्ड: 

ओपल सुचाता ने न केवल मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम किया, बल्कि उन्हें मल्टीमीडिया अवॉर्ड से भी नवाजा गया, जो उनके डिजिटल प्रभाव और ऑनलाइन फॉलोइंग की ताकत को दर्शाता है। थाईलैंड के लिए ओपल की जीत एक गर्व का क्षण बन गया है, और दुनिया भर के युवाओं को उनकी उपलब्धि प्रेरणा दे रही है।

इस उत्तर से मिली सफलता:

72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज अपने नाम किया है। ओपल ने इस प्रतियोगिता के निर्णायक दौर में अपने प्रेरणादायक उत्तर ने सभी का दिल जीत लिया। जिसमें उन्होंने कहा कि "हमें वो इंसान बनना चाहिए जिस पर अपने लोग गर्व करें" उनकी सफलता की कुंजी यही उत्तर बनी है।

ओपल सुचाता का जीवन :

ओपल सुचाता का जन्म 20 मार्च 2003, फुकेत, थाईलैंड में हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा त्रियाम उदोम सुक्सा स्कूल, बैंकॉक से माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की,जहां पर चीनी भाषा में विशेषज्ञता उन्होंने हासिल की। वर्तमान में थम्मसात विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। वह थाई, अंग्रेजी और चीनी भाषाओं में पारंगत हैं। 

क्राउन विनर का सफर:

ओपल की कहानी सौंदर्य  के साथ ही जिजीविषा और अदम्य साहस की भी मिसाल है। उन्होंने 16 साल की कम उम्र से कैंसर का सामना किया। और उसे मातदेकर मिस वर्ल्ड जैसी वैश्विक प्रतियोगिता में जीत हासिल की। ये उपलब्धि किसी चमत्कार से कम नहीं है। नकी यह यात्रा लाखों युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणा है कि हालात चाहे जैसे भी हों, मेहनत और संकल्प से सभी सपना सच हो जाता है।
 

 


संबंधित समाचार