बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ की शानदार सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को डेट कर रहे अर्जुन रामपाल ने आखिरकार अपनी सगाई की पुष्टि कर दी है।
रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में किया ऐलान:
शनिवार, 13 दिसंबर को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने पॉडकास्ट का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स बतौर मेहमान नजर आए। बातचीत के दौरान जब शादी को लेकर सवाल किया गया, तो गैब्रिएला ने कहा “हमने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन कौन जानता है।” इसी पर अर्जुन रामपाल ने मुस्कुराते हुए बड़ा खुलासा करते हुए कहा “हमने सगाई कर ली है। और हम आपके शो से इसका ऐलान कर रहे हैं।”इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
कैसे शुरू हुई अर्जुन और गैब्रिएला की लव स्टोरी:
पॉडकास्ट में गैब्रिएला ने बताया कि उन्होंने कभी अर्जुन रामपाल को खुद अप्रोच नहीं किया क्योंकि उन्हें वह बेहद हॉट लगते थे। इस पर अर्जुन ने मजाकिया अंदाज़ में कहा “मैं उनके पीछे इसलिए गया क्योंकि वह हॉट थीं, लेकिन बाद में समझ आया कि उनकी पर्सनैलिटी में हॉटनेस से कहीं ज्यादा कुछ है।”
2019 से रिलेशनशिप में है कपल:
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स 2019 से रिलेशनशिप में हैं। दोनों दो बेटों आरिक और आरिव के माता-पिता हैं। हालांकि अब तक कपल ने शादी नहीं की है, लेकिन सगाई की पुष्टि ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
अर्जुन रामपाल की पहली शादी:
गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल की पहली शादी मेहर जेसिया से हुई थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां मायरा और माहिका हैं। कुछ साल पहले दोनों का तलाक हो गया था।
फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता:
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘धुरंधर’, जो 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी, बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में उन्होंने मेजर इकबाल का दमदार किरदार निभाया है और अब तक यह फिल्म करीब 292 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।