होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बारिश की कामना के लिए नाबालिग लड़कियों को निर्वस्त्र घुमाया, छह महिलाओं समेत आठ पर केस दर्ज

बारिश की कामना के लिए नाबालिग लड़कियों को निर्वस्त्र घुमाया, छह महिलाओं समेत आठ पर केस दर्ज

दमोह. मध्यप्रदेश की दमोह पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में छह महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव वालों ने यह हरकत क्षेत्र में बारिश की कामना को लेकर की थी। उनका मानना है कि इससे वर्षा के देवता खुश होंगे और बारिश होगी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आठ आरोपियों ने छह नाबालिग लड़कियों को कथित तौर पर निर्वस्त्र किया और उनकी फिल्म बनाई। यह घटना रविवार को जबेरा पुलिस थाना क्षेत्र के बानिया गांव में हुई। यह दमोह जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर है।

दमोह के एसपी तेनीवार ने बताया कि आठों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो, बाल संरक्षण कानून व भादंवि की अन्य संबंधित धाराओं में गुरुवार रात केस दर्ज किया गया। एएसपी शिव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। उल्लेखनीय है कि बानिया गांव व आसपास के क्षेत्र में सूखे जैसे हालात हैं। स्थानीय लोग मानते हैं कि वर्षा के देवता को खुश करने की परंपराओं में विश्वास करते हैं।

यह मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने नोटिस जारी कर दमोह जिला प्रशासन से 10 दिन में जवाब मांगा है।
 


संबंधित समाचार