होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Minister Tulsiram Silawat : ग्वालियर में पत्रकार पर भड़के मंत्री सिलावट, बोले आप मुझे निर्देश नहीं दोगे...

Minister Tulsiram Silawat : ग्वालियर में पत्रकार पर भड़के मंत्री सिलावट, बोले आप मुझे निर्देश नहीं दोगे...

लोकेशन: ग्वालियर (मध्यप्रदेश) 
संवाददाता: जावेद खान | मो. 93293 02284

Minister Tulsiram Silawat : ग्वालियर दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट एक पत्रकार के सवाल पर नाराज हो गए। रिपोर्टर ने शहर की बदहाल सड़कों और अस्पतालों की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाया और कहा कि जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा होता है, तभी सक्रियता नजर आती है। इस पर सिलावट पत्रकार पर भड़क उठे और तीखी प्रतिक्रिया दे डाली।

आप मुझे निर्देश नहीं दोगे...

तुलसीराम सिलावट ने गुस्से में कहा, आप मुझे निर्देश नहीं दोगे, भाषा का सही इस्तेमाल करो। यह पूछने का अधिकार मैं किसी को नहीं देता हूं। मेरा लेखा-जोखा पार्टी और सरकार के पास है। मेरा सालभर का चार्ट उठा लो, फिर बात करना। प्रभारी मंत्री कितनी बार आता है, यह भी देख लो। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

ओला पीड़ित किसानों को मिलेगा मुआवजा

दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के मुआवजे पर चर्चा की गई। सिलावट ने बताया कि ग्वालियर जिले के भितरवार क्षेत्र में 1711 किसान ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को 2 करोड़ 63 लाख रुपये की राहत राशि दी जा रही है, जो 20 फरवरी तक वितरित कर दी जाएगी। प्रशासन को मुआवजा वितरण में पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


संबंधित समाचार