होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूर की मौत, मृतक को 2 दिनों से था तेज बुखार

क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूर की मौत, मृतक को 2 दिनों से था तेज बुखार

मुंगेली। मुंगेली के छीतापुर क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूर की मौत हो गई है। मजदूर को ऑटो से अस्पताल लाया जा रहा था तभी उसने दम तोड़ दिया। क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे अन्य मजदूर ही मृतक को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। 

आपको बता दें की यह पूरा मामला छीतापुर क्वारंटाइन सेंटर का है। स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही लगातार सामने आ रही है। इसी बीच प्रवासी मजदूर की मौत हो गई है। मृतक को 2 दिनों से तेज बुखार था। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने के बावजूद कोई सुध नही लिया गया। यह 22 वर्षीय मजदूर हैदराबाद से आया था। क्वारंटाइन सेंटर में मजदू का आज आखिरी दिन था। इसके बाद उसे घर भेजा जाना था। मृतक का सेंपल भेजा जा चूका है। रिपोर्ट आने तक शव को प्रशासन अपने में कब्जे में रखेगा।


संबंधित समाचार