होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : राहुल अपनी नादानियों के कारण ही अपनी व पार्टी की कराते हैं फजीहत

MP News : राहुल अपनी नादानियों के कारण ही अपनी व पार्टी की कराते हैं फजीहत

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सागर, गुना व राजगढ़ में चुनावी दौरे पर थे। उन्होंने कांग्रेस व उनके नेताओं पर जमकर तंज कसा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी अपनी नादानियों के कारण से अपनी और पार्टी की फजीहत कराते हैं। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई ने गांव-गांव में प्रधानमंत्री सड़क देने का काम किया है। कांग्रेस के लोग उस समय कह रहे थे, गांव में सड़क की क्या जरूरत है? वहां बैलगाड़ी चलती है। उनको बैलगाड़ी का सिस्टम मालूम नहीं है। उन्होंने गांव देखा नहीं है। वो आज भी आलू से सोना निकालने की मशीन ढूंढते हैं। आलू से सोना केवल पप्पू बना सकता है, और किसी को मालूम नहीं है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजगढ़ लोकसभा के राघौगढ़ में रोड शो किया और जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने गुना लोकसभा के मुंगावली में भी जनसभा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर के राहतगढ़ की सभा में कहा कि इसी नादानियों के कारण से वे अपनी और पार्टी की फजीहत कराते हैं। हमारे यहां मुहावरा है नादान की दोस्ती, जी का जंजाल। ये मुहावरा राहुल गांधी के लिए बनाया है। इनको खुद को नहीं मालूम कि ये क्या करने वाले हैं। जब से राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी आ गए हैं, तब से हमारी पार्टी रोज बढ़ती जा रही है। 

आलू से सोना केवल ‘पप्पू’ बना सकता है, और किसी को मालूम नहीं 

यादव ने राजगढ़ लोकसभा के राघौगढ़ में रोड शो किया। यहां 7 मई को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री जनता के बीच पहुंचे। उन्हाेंने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। उनके रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राघौगढ़ के माहौल को बदलने के लिए जनता तैयार है, यह बताने के लिए इशारा काफी है। डॉ. यादव ने कहा कि विपक्ष के नेता देश के दुश्मनों को ‘जी’ लगाकर संबोधित करते हैं और हमारी सेना का अपमान करते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाते हैं। हमारी सेना दुश्मन को जवाब देने के लिए सक्षम है। सर्जिकल स्ट्राइक इसका जीता जागता प्रमाण है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गुना लोकसभा के मुंगावली में पार्टी प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत बगैर इंजन की रेल की तरह हो गई है।


संबंधित समाचार