होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ANUPPUR NEWS ; कुएं की सफाई के दौरान अधेड़ को लगा करंट, हुई मौत, भाई घायल

ANUPPUR NEWS ; कुएं की सफाई के दौरान अधेड़ को लगा करंट, हुई मौत, भाई घायल

अनूपपुर :  मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के खांडा गांव में शुक्रवार दोपहर कुएं की सफाई के दौरान एक आदमी की करंट लगने की वजह से मौत हो गई, जबकि दूसरा आदमी मदद करने की कोशिश में घायल हो गया। हादसे के चलते मौके पर जहां चीख पुकार मच गई, तो वही परिवार में मातम पसरा हुआ है। 

कुएं की सफाई के दौरान हुआ हादसा 

बताया जा रहा है कि बारिश के मौसम को देखते हुए महरा परिवार अपने घर के कुएं की सफाई कर रहा था। सफाई के दौरान कचरा निकालने के लिए लगी मोटर के कटे हुए बिजली के तार पर पैर पड़ने से 40 वर्षीय दालचंद महरा करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई, जबकि भाई को बचाने के चक्कर में दूसरा भाई घायल हो गया। 

पुलिस मामले की कर रही जांच 

परिजन दोनों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दालचंद महरा को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीरथ का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोटर के क्षतिग्रस्त तार की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


संबंधित समाचार