होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS; MP में भी जल्द शुरू होगा नाईट कल्चर, 24 घंटे खुलेंगे बाजार, मॉल और रेस्टोरेंट

MP NEWS; MP में भी जल्द शुरू होगा नाईट कल्चर, 24 घंटे खुलेंगे बाजार, मॉल और रेस्टोरेंट

भोपाल : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार प्रदेश में आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल्द ही नाईट कल्चर शुरू करने जा रही है। इससे पूरे प्रदेश में मॉल, रेस्टारेंट, आईटी सेक्टर, प्रमुख बाजार, बिजनेस सेंटर  24 घंटे खुले रहेंगे। जिससे न सिर्फ अर्थव्यवस्था  24X7 दौड़ने लगेगी बल्कि लोगों को रोजगार भी मिलेगा। फ़िलहाल केंद्र की सलाह पर यह पहल शुरू की गई है। जिसे विधानसभा के बजट सत्र में प्रस्तुत किया जा सकता है। 

नाईट कल्चर वाला एमपी बनेगा सातवा राज्य 

दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना की तरह मप्र में भी नाईट कल्चर शुरू करने जा रही है। इसके लिए मध्य प्रदेश दुकान स्थापना अधिनियम, 1958 के नियम की धारा-छह में संशोधन किया जाएगा। भारत सरकार ने राज्यों से कहा है कि वे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रचलित नियमों में संशोधन करें। इसके दृष्टिगत रेस्टोरेंट, माल सहित वे क्षेत्र जहां पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होती हैं, उन्हें 24 घंटे खुला रखने की तैयारी की जा रही है। 

वर्ष 2024 में 24 घंटे बाजार खोलने की हुई थी कवायद

प्रदेश में वर्ष 2024 में बाजारों को 24 घंटे खोलने की कवायद हुई थी। पहले भोपाल और इंदौर में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जाना प्रस्तावित किया गया था। लेकिन फिर प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया। ऐसे में एक बार फिर श्रम विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने की तैयारी में है।


संबंधित समाचार