होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कवर्धा में राशन दुकान में बड़ी चोरी: 53 कट्टा सरकारी चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर, ग्रामीणों में नाराजगी...

कवर्धा में राशन दुकान में बड़ी चोरी: 53 कट्टा सरकारी चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर, ग्रामीणों में नाराजगी...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शासकीय राशन दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में अज्ञात चोरों ने उचित मूल्य दुकान का ताला तोड़कर करीब 53 कट्टा यानी लगभग 26 क्विंटल सरकारी चावल और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा चोरी कर लिया। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 75 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।

रात में दिया वारदात को अंजाम:

जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात चोरों ने राशन दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा सरकारी चावल व इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा अपने साथ ले गए। सुबह जब रोजाना की तरह सोसायटी संचालक दुकान पहुंचे, तो दुकान का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि दुकान से 53 कट्टा चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा गायब है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस:

घटना की जानकारी मिलते ही संचालक ने विभागीय अधिकारियों और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पिपरिया थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गरीबों के हिस्से का राशन हुआ चोरी:

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीब परिवारों को निशुल्क चावल उपलब्ध कराया जाता है, ताकि जरूरतमंद लोगों को भोजन की कमी न हो। लेकिन बानो गांव में हुई इस चोरी की घटना ने ग्रामीणों में चिंता और नाराजगी बढ़ा दी है, क्योंकि चोरी हुआ राशन गरीबों के हिस्से का बताया जा रहा है।

ग्रामीणों ने जताई चिंता:

घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि राशन दुकान में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और राशन दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


संबंधित समाचार