होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Lathmar Holi : श्री राधे की नगरी बरसाना में आज खेली जाएगी विश्व प्रसिध्द लट्ठमार होली, नंद गांव के युवक आएंगे बरसाना

Lathmar Holi : श्री राधे की नगरी बरसाना में आज खेली जाएगी विश्व प्रसिध्द लट्ठमार होली, नंद गांव के युवक आएंगे बरसाना

Lathmar Holi : उत्तर प्रदेश के बरसाना में आज विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली खेली जाएगी। परंपरा गत खेली जाने वाली इस होली में आज नन्द गाँव के युवक युवक बरसाना आएंगे। यहां की महिला, जिन्हें हुरियारिन कहते हैं, लाठियों से उन्हें भगाएंगी। युवक इस लाठी से बचने का प्रयास करते हैं। अगर वे पकड़े जाते हैं, तो उन्हें महिलाओं की वेशभूषा में नृत्य कराया जाता है।

READ MORE : मालदीव में छुट्टियां एंजॉय कर रहे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, पत्नी धनश्री ने सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट

इस तरह से लट्ठमार होली मनाई जाती है। इस दिन महिलाओं और पुरुषों के बीच गीत और संगीत की प्रतियोगिताएं भी होती हैं। कहते हैं कि इस परंपरा की शुरुआत लगभग 5000 साल पहले हुई थी। पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार नंद गांव में जब कृष्ण राधा से मिलने बरसाना गांव पहुंचे तो वे राधा और उनकी सहेलियों को चिढ़ाने लगे, जिसके चलते राधा और उनकी सहेलियां कृष्ण और उनके ग्वालों को लाठी से पीटकर अपने आप से दूर करने लगीं। ​​​​​​तब से ही इन दोनों गांव में लट्ठमार होली का चलन शुरू हो गया।

READ MORE : जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, आतंकियों की तलाश जारी

यह परंपरा आज भी मनाई जाती है। ब्रज में वैसे तो होली की शुरुआत बसंत पंचमी से हो जाती है, लेकिन इसका समापन रंगनाथ मंदिर में खेली जाने वाली होली के साथ होता है। 40 दिन तक चलने वाली इस होली का असली मजा होलिका अष्टक से आता है। बरसाना में होलिका दहन से 9 दिन पहले लड्डू होली खेली गई।

 watch latest News Video: 

 


संबंधित समाचार