होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कुंडलपुर पदारोहण महोत्सव : मुनि समय सागर महाराज बने जैन आचार्य, पहुंचे मोहन भागवत

कुंडलपुर पदारोहण महोत्सव : मुनि समय सागर महाराज बने जैन आचार्य, पहुंचे मोहन भागवत

कुंडलपुर पदारोहण महोत्सव : मध्यप्रदेश के दमोह जिले में स्थित जैन समाज के सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में आज 16 अप्रैल 2024 को आचार्य पद पदारोहण महोत्सव के दौरान करीब 400 मुनियों और लाखों की संख्या में जैन समाज उस समय का साक्षी बना जब 108 मुनिश्री सयम सागर जी महाराज ने आचार्य पद ग्रहण किया। आचार्य पदारोहण के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, सागर विधायक शैलेंन्द्र जैन, पूर्व वित्त मंंत्री और भाजपा विधायक जयंत मलैया समेत करीब 5 लाख की संख्या में जैन और अन्य समाज के श्रावक मौजूद रहे। 

कुंडलपुर में आयोजित आचार्य पदारोहण महोत्सव में दिवंगत आचार्य गुरूवर विद्यासागर महाराज के शिष्य और गृस्थ जीवन के भाई मुनि समय सागर महाराज को आचार्य पद सौंपा गया। इस दौरान विशाल पांडाल में मौजूद सभी मुनि महाराजों, आर्यिका माताओं और ब्रह्म्चारी भैयाओं और समाज के विश्ष्ठि जनों ने मुनि समय सागर महाराज से आचार्य पद ग्रहण करने का आग्रह किया और उन्हें आचार्य शिला पर बैठाया। इस दौरान समूचा पांडाल जयकारों से गूंज उठा। 

आचार्य पदारोहण से पहले अशोक पाटनी आरके मार्वल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। आचार्य पदारोहण के दौरान कई मुनि महाराजों ने विशाल धर्मसभा को संबोधित भी किया। इस समूचे महोत्सव के साक्षी बनने के लिए देशभर से लाखों की संख्या में जैन बंधु समेत अन्य वर्ग के लोग शामिल हुए। 


संबंधित समाचार