कोरबा। इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया है। घटना बालको थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। रूमगड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को अपने चपेट में ले लिया जिससे तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद इलाके के लोगों ने चक्काजाम कर दिया।
आक्रोशित भीड़ को देखकर आरोपी ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद अब इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मार्ग कायम कर आरोपी चालक की तलाशी की जा रही है।