होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

आईएनएच- हरिभूमि का 20 को सृजन संवाद: दो सत्रों में आयोजित होगा रियल एस्टेट कॉनक्लेव...

आईएनएच- हरिभूमि का 20 को सृजन संवाद: दो सत्रों में आयोजित होगा रियल एस्टेट कॉनक्लेव...

रायपुर। आईएनएच- हरिभूमि न्यूज़ के द्वारा 20 सितंबर, शनिवार को सृजन संवाद कार्यक्रम की श्रृंखला में रियल एस्टेट कॉनक्लेव-2025, सृजन संवाद का आयोजन  किया जा रहा है, ये कार्यक्रम रायपुर में शाम 5 बजे सायाजी होटल वीआईपी चौक आयोजित होगा। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उदघाटन समारोह पर छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण, उप मुख्यमंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खेल एवं युवा कल्याण और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर मीनल चौबे करेंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक मोतीलाल साहू मौजूद रहेंगे।  

अतिथि के रूप में होंगे शामिल: 

इस कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि वित्त एवं आवास पर्यावरण, योजना एवं सांख्यिकी मंत्री ओपी चौधरी होंगे। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक अनुज शर्मा मौजूद रहेंगे। वहीं   गुरु खुशवंत सिंह साहेब कौशल विकास, अनुसूचित जाति विकास विभाग, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम के दौरान रियल एस्टेट से जुड़े लोग भी हिस्सा लेंगे। सृजन संवाद में छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट, प्रदेश की आधारभूत संरचना पर संवाद होगा। 

इन्हें किया गया था सम्मानित: 

उल्लेखनीय है कि, हरिभूमि-आईएनएच द्वारा इससे पूर्व शिक्षा और स्वास्थ्य के विषय को लेकर सफल एवं उपयोगी सवांद कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ और उस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया था।


संबंधित समाचार