होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR NEWS : बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, हादसे में 1 महिला की मौत, दर्जनभर घायल

CHHATARPUR NEWS : बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, हादसे में 1 महिला की मौत, दर्जनभर घायल

छतरपुर: छतरपुर जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ईसानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे श्रद्धालु ई रिक्शा टैक्सी से बागेश्वर धाम जा रहे थे। इसी दौरान भेलसी के पास ओवरलोड ई रिक्शा टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिससे एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

कुछ की हालत गंभीर

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस, स्थानीय लोग और अन्य राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में करीब एक दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अधेड़ महिला की मौत

वहीं इस दुखद हादसे में एक अधेड़ महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में आगे की जांच की जा रही है।  

ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने का आह्वान

गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पूर्व में टैक्सी यूनियन के साथ बैठक कर यात्री सुरक्षा, निर्धारित किराया और ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने का आह्वान किया था। इसके बावजूद व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। 
 


 


संबंधित समाचार