होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : विदिशा में बिजली ने ली किसान की जान, गुना सड़क हादसे में ट्रक परिचालक की मौत

MP NEWS : विदिशा में बिजली ने ली किसान की जान, गुना सड़क हादसे में ट्रक परिचालक की मौत

विदिशा : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद में उस वक़्त हड़कप मच गया जब एक किसान की बिजली गिरने की वजह से मौत हो गई।  हादसे के समय किसान खेत में ट्रेक्टर चला रहा था। तभी अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान से मौत की बिजली गिरी। हादसा शमशाबाद के ग्राम सरसी की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

करैया निवासी लाखन सिंह की मौत 

पुलिस ने मृतक की पहचान करैया निवासी लाखन सिंह के रूप में की है। जो खेत में काम करने के लिए गया था। असमय युवक की हुई मौत को लेकर परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।  

 कंडक्टर की मौत

वही दूसरी घटना शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कचौरी मोड़ के पास की है। जहां हादसे का शिकार होने के चलते एक कंडक्टर की मौत हो गई। जबकि हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल  हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। 

अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क से नीचे उत्तरी 

बताया जा रहा है कि कटनी से पन्ना की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक CG 31 C 5946) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और  जामुन के पेड़ से जा टकराया। जिसकी वजह से इस दर्दनाक हादसे में ट्रक के परिचालक शेष मणि (35 वर्ष), निवासी बुड़वा, तहसील ब्यौहारी, जिला शहडोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक राम सजीवन पिता समय लाल यादव (22 वर्ष), निवासी बुड़वा, जिला शहडोल  जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। 

चालक और परिचालक लहूलुहान हालत में मिले 

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक और परिचालक दोनों लहूलुहान हालत में केबिन के अंदर फसे रहे। जिन्हे तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां एक की मौत हो गई, वही दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। 


संबंधित समाचार