होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

KHANDWA NEWS : दिल्ली से ओंकारेश्वर दर्शन करने आए 2 युवक नर्मदा नदी में डूबे, 1 की बची जान, दूसरे की थमी सांसे

KHANDWA NEWS : दिल्ली से ओंकारेश्वर दर्शन करने आए 2 युवक नर्मदा नदी में डूबे, 1 की बची जान, दूसरे की थमी सांसे

 

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में मोरटक्का के पास नर्मदा नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने की वजह से मौत हो गई, जबकि दूसरे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक दिल्ली से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंगदर्शन करने के लिए आए थे। जहां वो हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 

हादसा मंगलवार दोपहर 12 बजे की

हादसा मंगलवार दोपहर 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि नहाते समय दोनों युवक गहरे पानी में चले गए और दोनों डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों की तत्परता से एक युवक की जान बचा ली गई, जबकि दूसरे युवक की डूबने से मौत हो गई।

मृतक के परिजनों को दी गई सूचना 

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और काफी प्रयास के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतक की पहचान 17 वर्षीय अजय साहू के रूप में की है। मोरटक्का पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई और मामले में आगे की जांच जारी है। 

अधिक गहराई के कारण डूबने लगे दोनों 

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार दोपहर दो युवक स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में पहुंच गए और तेज बहाव तथा अधिक गहराई के कारण डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 17 वर्षीय अजय साहू को नहीं बचाया जा सका।
 


संबंधित समाचार