होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Indian Railway: इंडियन रेलवे नवरात्र पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की बजाए 35 गाड़ियों को किया रद्द, देखें लिस्ट...

Indian Railway: इंडियन रेलवे नवरात्र पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की बजाए 35 गाड़ियों को किया रद्द, देखें लिस्ट...

बिलासपुर। रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 35 ट्रेनों को फिर कैंसिल कर दिया है.  7 से 15 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीख को कैंसिल की गई ट्रेन नहीं चलेंगी.. रेलवे ने इस बार नवरात्र पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की बजाए गाड़ियों को रद्द कर यात्रियों की मुसीबतें बढ़ा दी है.. हर साल नवरात्र पर्व पर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेने चलाई जाती है और देवी मंदिर वाले स्टेशनों में स्टॉपेज दिया जाता है.. ऐसा पहली बार हुआ है, जब रेलवे ने नवरात्र पर्व पर ट्रेनों को रद्द किया है..

रद्द होने वाली गाड़ियां
रेलवे ने जिन गाड़ियों को कैंसिल किया है. उसमें 7 से 13 अक्टूबर तक बरौनी से छूटने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी. 
8 से 14 अक्टूबर तक गोंदिया से छूटने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस गोंदिया एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी.
8 से 13 अक्टूबर तक गेवरा रोड से छूटने वाली 18239 गेवरा रोड-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) शिवनाथ एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलेगी. 
8 से 13 अक्टूबर तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 18240 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 
8 से 13 अक्टूबर तक बिलासपुर से छूटने वाली 12855 बिलासपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) इंटरसिटी एक्सप्रेस नहीं चलेगी. 
9 से 14 अक्टूबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 12856 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 
9 अक्टूबर को भूनेश्वर से छूटने वाली 12880 भूनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा. 
इसके अलावा 11 से 13 अक्टूबर तक दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
12 से 14 अक्टूबर तक गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
11 से 13 अक्टूबर तक गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
12 से 14 अक्टूबर तक इतवारी से छूटने वाली 08744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 
10 से 13 अक्टूबर तक इतवारी से छूटने वाली 08754 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
10 से 13 अक्टूबर तक रामटेक से छूटने वाली 08755 रामटेक-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
11 से 14 अक्टूबर तक इतवारी से छूटने वाली 08756 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
11 से 14 अक्टूबर तक रामटेक से छूटने वाली 08751 रामटेक- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
10 से 13 अक्टूबर तक रायपुर से छूटने वाली 08267 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 
11 से 14 अक्टूबर तक इतवारी से छूटने वाली 08268 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 
10 से 13 अक्टूबर तक रायपुर से छूटने वाली 08721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 
10 से 13 अक्टूबर तक डोंगरगढ़ से छूटने वाली 08723 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 
11 से 14 अक्टूबर तक गोंदिया से छूटने वाली 08724 गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 
11 से 14 अक्टूबर तक डोंगरगढ़ से छूटने वाली 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 
11 से 14 अक्टूबर तक गोंदिया से छूटने वाली 08713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 
11 से 14 अक्टूबर तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 08714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 
11 से 14 अक्टूबर, 2023 को बालाघाट से छूटने वाली 08715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 
11 से 14 अक्टूबर तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 08716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 
 


संबंधित समाचार