होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dabra Padyatra : डबरा में जय मां अंबे दरबार की जनकल्याण पदयात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Dabra Padyatra : डबरा में जय मां अंबे दरबार की जनकल्याण पदयात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

राजेश सोनी, डबरा : जय मां अंबे दरबार मलक पहाड़ी की ओर से जनकल्याण और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा की शुरुआत दीदार कॉलोनी, डबरा से हुई, जो धूमधाम और श्रद्धा के वातावरण में धूमेश्वर धाम तक पहुंची। इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। पूरा वातावरण धार्मिक जयघोष और भक्ति संगीत से गुंजायमान रहा।

धूमेश्वर धाम में हुआ विधिवत पूजन

पदयात्रा का समापन धूमेश्वर धाम पर महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन महाराज के सानिध्य में किया गया। यहां धूमेश्वर महादेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक संपन्न हुआ।

जनकल्याण और धर्म जागरूकता उद्देश्य

जय मां अंबे दरबार के महंत विजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में जनकल्याण की भावना को मजबूत करना और सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि धूमेश्वर महादेव से सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और यश की कामना की गई है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।


संबंधित समाचार