होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MNREGA Bachao Sangram: रायपुर के घड़ी चौक में कांग्रेस का उपवास, 25 फरवरी तक चलेगा आंदोलन...

MNREGA Bachao Sangram: रायपुर के घड़ी चौक में कांग्रेस का उपवास, 25 फरवरी तक चलेगा आंदोलन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने केंद्र सरकार की कथित मनरेगा विरोधी नीतियों के खिलाफ “मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान” की शुरुआत कर दी है। अभियान के पहले दिन राजधानी रायपुर के घड़ी चौक में कांग्रेस के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक दिन के प्रतीकात्मक उपवास पर बैठे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन केवल रायपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि 25 फरवरी तक प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन किए जाएंगे।

मनरेगा के नाम और स्वरूप बदलने पर कांग्रेस का विरोध:

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना के नाम और मूल स्वरूप में बदलाव कर इसे कमजोर करने की साजिश कर रही है। इसी के विरोध में प्रदेशभर में यह अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले राजधानी के गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पत्रकारवार्ता कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

“गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला”: ताम्रध्वज साहू

पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सुनियोजित तरीके से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर करने में जुटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा से महात्मा गांधी के नाम को हटाने की साजिश केवल राष्ट्रपिता का अपमान नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर सीधा हमला है।

ठेकेदारी व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा:

ताम्रध्वज साहू ने आशंका जताई कि मनरेगा के स्वरूप में बदलाव से ठेकेदारी व्यवस्था और मनमानी को बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार की गारंटी प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक ले जाएगी।

25 फरवरी तक जारी रहेगा आंदोलन:

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि “मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान” के तहत जिला और ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस का दावा है कि जब तक मनरेगा के मूल स्वरूप और अधिकारों की रक्षा नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


संबंधित समाचार