भोपाल : मध्य प्रदेश में मानसून के एक्टिव होने के चलते प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है। नदी नाले जहां उफान पर है। तो वही आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही अगले 48 घंटे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हैवी रेन का अलर्ट भी जारी किया है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने आज राजधानी भोपाल, पन्ना, सतना, रीवा, भिंड, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मंदसौर, आगर-मालवा, उज्जैन, शाजापुर, देवास, सीहोर, बैतूल, छिंदवाड़ा, रायसेन, विदिशा और अशोकनगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
कुछ जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट
इसके साथ ही शिवपुरी, गुना, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह और नर्मदापुरम में भारी से अति भारी बारिश की आशंका जताई गई है। तो वही कुछ जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
कई नदियों का जलस्तर बढ़ा
बता दें कि लगातार बारिश के कारण प्रदेश की कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मंदाकिनी और नर्मदा नदी उफान पर हैं, जबकि सतना, मैहर, छतरपुर और मंडला में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। जिसको देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।