होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather: मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, रीवा-शहडोल में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather: मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, रीवा-शहडोल में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश में अब तक सीजन की करीब 83.5 प्रतिशत औसत बारिश पूरी हो चुकी है। कई जिलों में सामान्य से अधिक पानी गिर चुका है, जबकि कुछ इलाकों में बारिश की कमी बनी हुई है।

 रीवा और शहडोल में अगले 4 दिन होगी बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों के दौरान रीवा और शहडोल संभाग में तेज से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।

24 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज 

भोपाल, भिंड, दतिया और मैहर समेत करीब 24 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। हालांकि औसत बारिश के मामले में अभी भी 31 जिले पीछे चल रहे हैं। पश्चिमी मध्यप्रदेश के इंदौर और उज्जैन समेत कई क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है।

12 सितंबर से एक नया मानसून सिस्टम होगा एक्टिव 

मौसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर के आसपास एक नया मानसून सिस्टम सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में दोबारा अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।


संबंधित समाचार