होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026: MP के 3 शहर टॉप-4 में, इंदौर-जबलपुर से पीछे रहा भोपाल

MP NEWS : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026: MP के 3 शहर टॉप-4 में, इंदौर-जबलपुर से पीछे रहा भोपाल

भोपाल। देश में शहरों की वायु गुणवत्ता और स्वच्छ हवा को लेकर किए गए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश के तीन शहरों ने टॉप-4 में जगह बनाकर बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि, राजधानी भोपाल चौथे स्थान पर रही, जबकि इंदौर और जबलपुर उससे आगे निकल गए।

10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर में लखनऊ नं 1

10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में लखनऊ ने पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद इंदौर दूसरे और जबलपुर तीसरे पायदान पर रहा। भोपाल को चौथा स्थान मिला। इस तरह शीर्ष चार शहरों में मध्य प्रदेश के तीन शहर शामिल रहे।

भोपाल की वायु गुणवत्ता में सुधार

सर्वेक्षण के परिणामों से संकेत मिलता है कि भोपाल की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, लेकिन स्वच्छ हवा के मामले में शहर अभी इंदौर और जबलपुर से पीछे है। राजधानी में बढ़ता ट्रैफिक, सड़क की धूल और वाहनों से निकलने वाला धुआं अब भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

इंदौर ने कचरे से बनाई बायो-CNG

वहीं, इंदौर ने कचरे के बेहतर प्रबंधन के साथ उससे बायो-CNG तैयार करने की दिशा में उल्लेखनीय काम किया है। जबलपुर ने कचरे से बिजली बनाने की पहल के जरिए अपनी स्थिति मजबूत की है। इन प्रयासों ने दोनों शहरों को स्वच्छ वायु की दौड़ में बढ़त दिलाई है।

स्वच्छ हवा की रेस में भोपाल फिर पिछड़ा

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहरों और वार्डों स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के तहत रैंकिंग जारी की है।


संबंधित समाचार