होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DHAR NEWS : PM मोदी ने धार को दी रेल सौगात, टांडा रोड से वडोदरा के लिए दौड़ी मेमू ट्रेन, लोगों में जश्न का माहौल

DHAR NEWS : PM मोदी ने धार को दी रेल सौगात, टांडा रोड से वडोदरा के लिए दौड़ी मेमू ट्रेन, लोगों में जश्न का माहौल

आलीराजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आलीराजपुर और धार जैसे आदिवासी बाहुल्य जिलों को आज मेमू ट्रेन की सौगात दी गई। दरअसल गुजरात के छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना के अंतर्गत आज धार जिले के टांडा रोड़ स्टेशन से गुजरात के वड़ोदरा के प्रतापनगर तक मेमू ट्रेन का विधिवत संचालन शुरू किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल हरी झड़ी दिखा कर मेमू ट्रेन को रवाना किया गया। आलीराजपुर जिले में सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने कलेक्टर एसपी और रेलवे अधिकारियों के साथ ट्रेन का स्वागत किया और तय समय पर हरी झंडी दिखा कर प्रताप नगर के लिए रवाना किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह नज़र आया। ग्रामीणोंने ढोल-नगाड़ो के साथ मेमू ट्रेन शुरू होने पर जश्न मनाया। आपको बता दें कि छोटाउदयपुर धार रेल परियोजना के तहत गुजरात के प्रतापनगर से जोबट तक पहले से तीन यात्री ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। आज पहली बार धार जिले के टांडा रोड़ स्टेशन से प्रतापनगर के लिए मेमू ट्रेन का संचालन शुरू किया गया। यह ट्रेन प्रतापनगर से सुबह 5 बजे चल कर 7.55 पर आलीराजपुर पहुँचेगी, इसके बाद 9.35 पर टांडा रोड़ पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम 5:05 बजे टांडा रोड़ से चल कर 6:16 पर आलीराजपुर पहुँचेगी फिर यहाँ से चल कर रात 9:25 पर गुजरात के प्रतापनगर स्टेशन पहुँचेगी। आदिवासी अंचल के यात्रियों की सुविधाओ के मद्देनज़र इस मेमू ट्रेन में 12 कोच का रैक लगाया है। 
 


संबंधित समाचार