होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

HARDA MURDER : हरदा में जनपद अध्यक्ष के पति पर लगा अपने ड्राईवर की हत्या का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

HARDA MURDER : हरदा में जनपद अध्यक्ष के पति पर लगा अपने ड्राईवर की हत्या का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

HARDA MURDER : मध्य प्रदेश के हरदा में जनपद अध्यक्ष के पति ने अपने ड्राईवर की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी है। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

READ MORE :  भारत जोड़ो यात्रा में प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी के सामने उठा सोनी सोरी के घर की बिजली काटने का मुद्दा

दरअसल एक महीने पुरानी घटना जहा 9 दिसंबर की सुबह जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के भुवनखेड़ी में शंकर मंदिर के पास सड़क पर एक युवक का शव मिला था। वह खून से लथपथ था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल मौके पर पहुंचे थे। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में युवक की मौत की वजह एक्सीडेंट लग रही थी। मृतक की पहचान हंडिया थाना क्षेत्र के चीराखान गांव के अनिल माणिक(32) के रूप में हुई। वह डंफर चालक था।

READ MORE :विश्व स्वास्थ्य संगठन का दावा, शराब की पहली बूंद के सेवन से ही शुरू हो जाता है कैंसर का खतरा

चार महीने से वह पत्नी के साथ अपने ससुराल लोलांगरा गांव में रह रहा था। दो महीने पहले ही वह पिता बना था। हरदा में जनपद अध्यक्ष के पति ने अपने मैनेजेर के साथ मिलकर ड्राइवर को बैट से इतनी बेरहमी से पीटा कि मौके पर ही उसकी सांसें थम गई। इसके बाद हत्या को हादसा दिखाने के लिए आरोपियों ने किराए के ऑटो से लाश को सड़क पर फेंक दिया। पुलिस भी इसे हादसा मान रही थी। समाज के लोगों ने हत्या की आशंका जताई थी। जांच के दौरान मोबाइल से मिले एक क्लू से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। सोमवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी मैनेजर संदीप गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी हरदा जनपद अध्यक्ष रेवा पटेल का पति धर्मेंद्र पटेल और ऑटो ड्राइवर जाहिद फरार है।  

latest news Videos यहां देखें:  

 


संबंधित समाचार