होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : बंद मकान में मिला जिम ट्रेनर का फंदे से लटका शव, सुसाइड नोट में किया चौकाने वाला खुलासा

BHOPAL NEWS : बंद मकान में मिला जिम ट्रेनर का फंदे से लटका शव, सुसाइड नोट में किया चौकाने वाला खुलासा

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक पेशे से जिम ट्रेनर था। जिसका शव सोमवार शाम को पुलिस ने सड़ी गली हालत में बरामद किया। इतना ही नहीं पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। 

घटना हबीबगंज थाना क्षेत्र की

घटना हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। जिसकी जानकारी पड़ोसी अभिषेक श्रीवास्तव ने पुलिस को दी। अभिषेक ने बताया कि उनके उपर वाले फ्लैट में रहने वाले युवक अरुण के घर से बहुत तेज बदबू आ रही है और वह पिछले कुछ दिन से दिखा भी नहीं है। 

पुलिस ने की मृतक की पहचान

सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान अरुण सक्सेना (37) के रूप में की है। जो की उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

इच्छा से जीवन समाप्त कर रहा 

सुसाइड नोट में अरुण ने लिखा है कि वह अपनी इच्छा से जीवन समाप्त कर रहे हैं और उनकी मौत के लिए किसी भी व्यक्ति को जिम्मेदार न ठहराया जाए।फिलहाल हबीबगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता, मृतक की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। 

 

 


संबंधित समाचार