होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ग्वालियर की प्रियंका मुंद्रा ने अमेरिका में बढ़ाया भारत का गौरव, Mrs. Petite Minnesota Universe 2026 का जीता खिताब

ग्वालियर की प्रियंका मुंद्रा ने अमेरिका में बढ़ाया भारत का गौरव, Mrs. Petite Minnesota Universe 2026 का जीता खिताब

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली प्रियंका मुंद्रा ने अमेरिका में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए Mrs. Petite Minnesota Universe 2026 का खिताब अपने नाम किया। प्रियंका की इस उपलब्धि को लेकर परिवार में जहां खुशी की लहर है। तो वही दूसरी तरफ प्रियंका द्वारा विदेश में भारत का नाम रोशन करने पर हर हिंदुस्तानी को गर्व महसूस हो रहा  है। 

Mrs. India USA Elite 2025 का भी जीता खिताब 

बता दें कि प्रियंका मुंद्रा ने ना सिर्फ Mrs. Petite Minnesota Universe 2026 का खिताब जीता बल्कि Mrs. Petite Universe 2026 Second Runner-Up का सम्मान भी हासिल किया। इससे पहले दिसंबर 2025 में प्रियंका ने Mrs. India USA Elite 2025 का भी खिताब हासिल किया था। 

20 साल से अमेरिका में रह रही प्रियंका 

प्रियंका पिछले करीब 20 वर्षों से मिनेसोटा, अमेरिका में रह रही हैं। वह डांसर, कोरियोग्राफर, मॉडल, परफॉर्मर और एक्टर के साथ डांस एंटरप्रेन्योर के तौर पर भी सक्रिय हैं।

बचपन से डांस के प्रति रुचि

बचपन से डांस के प्रति रुचि रखने वाली प्रियंका ने अपने जुनून को पेशे में बदलते हुए Priyanka’s Dance Academy की शुरुआत की। यहां वह विद्यार्थियों को नृत्य प्रशिक्षण के साथ आत्मविश्वास और अनुशासन के लिए भी प्रेरित करती हैं।

अमेरिका में भारतीय नृत्य व संस्कृति को  किया प्रस्तुत

प्रियंका ने अमेरिका में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शादियों और फैशन शोज में भारतीय नृत्य व संस्कृति को प्रस्तुत किया है। अब वह अभिनय की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।डांस से शुरू हुआ प्रियंका का सफर अब पेजेंट, फैशन और फिल्म जगत तक पहुंच चुका है।


संबंधित समाचार