नागदा : नागदा क्षेत्र के महिदपुर स्थित गंगावाड़ी घाट पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शिप्रा नदी में एक महिला का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसे देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।
मौके पर लोगों की उमड़ी भीड़
सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका की शिनाख्त का प्रयास जारी
फिलहाल महिला की पहचान अभीतक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर मृतका की शिनाख्त का प्रयास कर रहे है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह नदी तक कैसे पहुंची।
पुलिस ने जांच की शुरू
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पहचान होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।