भोपाल : राजस्थान के जयपुर जिले में सड़क हादसे का शिकार होने के चलते मप्र के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी लोग खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से जा रही ट्रेलर में जा टकराई। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसा जयपुर के चाकसू इलाके में हुआ
यह हादसा जयपुर के चाकसू इलाके में हुआ। जहां तेज रफ्तार ट्रेलर और कार में आमने-सामने भिड़ंत होने के चलते 1 महिला सहित 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। सभी लोग जबलपुर के रहने वाले थे। जिनकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे के आस पास हुआ।
हादसे के कारणों की जांच जारी
इधर, पुलिस ने पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार या ओवरटेक की कोशिश दुर्घटना की वजह हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
हादसे में इनकी हुई मौत
परिजनों के मुताबिक, सभी श्रद्धालु 12 फरवरी को Mahakaleshwar Jyotirlinga में दर्शन करने के बाद राजस्थान के खाटू श्याम जी के लिए रवाना हुए थे। यात्रा श्रद्धा और आस्था से भरी थी, लेकिन वह एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में पीयूष, राहुल, अनुराग, रेशमा और शानू की मौत हुई है।