होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Election Result 2024 LIVE: मध्यप्रदेश की हॉट सीट राजगढ़, गुना, छिंदवाड़ा से आया पहला रूझान, देखे 

MP Election Result 2024 LIVE: मध्यप्रदेश की हॉट सीट राजगढ़, गुना, छिंदवाड़ा से आया पहला रूझान, देखे 

MP Election Result 2024 LIVE: आज देश की 543 सीटों समेत मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। EVM में बंद प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले में कुछ ही घंटे बाकी हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश की वो हॉट सीट जहां बीजेपी के कद्दावरों की साख दांव पर हैं। इस बार प्रदेश में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। मध्य प्रदेश से पहला रुझान भी सामने आ गया है। 

खजुराहो लोकसभा सीट लगातार सुर्खियों में है। खजुराहो में पोस्टल वैलेट्स की गिनती शुरू हो गई है, शुरुआती रुझान आने लगे हैं। वही गुना लोकसभा से डाक मत पत्रों में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के पोस्टल बैलेट की गिनती में नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं। तो वहीं विवेक बंटी साहू आगे चल रहे हैं। राघौगढ़ राजघराने की प्रतिष्ठा इस चुनाव में दांव पर लगी है। पहले राउंड के नतीजे कुछ ही देर में सामने आने वाले हैं। पोस्टल बैलेट के अनुसार अभी दिग्विजय सिंह आगे चल रहे है। 

इसके अलावा रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह जी चौहान रतलाम और ग्रामीण और आलीराजपुर विधानसभा से 14 हजार से अधिक मतों से आगे चल रही है। कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया पीछे चल रहे है।

इन सीटों पर सबकी नजर

राजगढ़ – दिग्विजय सिंह कांग्रेस बनाम रोडमल नागर भाजपा
छिंदवाड़ा- नकुलनाथ कांग्रेस बनाम विवेक साहू बंटी भाजपा
भोपाल- अरुण श्रीवास्तव कांग्रेस बनाम आलोक शर्मा भाजपा
गुना – ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा बनाम यादवेंद्र सिंह यादव कांग्रेस
विदिशा- शिवराज सिंह चौहान बनाम भाजपा भानुप्रताप शर्मा
मंडला- फग्गनसिंह कुलस्ते भाजपा बनाम ओमकार सिंह मरकाम कांग्रेस
सतना- गणेश सिंह भाजपा बनाम कांग्रेस सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस
भिंड,फूल सिंह बरैया बनाम कांग्रेस- संध्या राय भाजपा
रतलाम झाबुआ कांतिलाल भूरिया बनाम अनीता नगर सिंह चौहान

कौन कहां आगे-पीछे

गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे
विदिशा से शिवराज सिंह चौहान आगे
मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते आगे 
छिंदवाड़ा से बंटी साहू आगे
​झाबुआ से भाजपा प्रत्याशी आगे
भोपाल से आलोक शर्मा आगे
खजुराहो से वीडी शर्मा आगे
मुरैना से नीटू सिकरवार आगे
इंदौर से शंकर लालवानी आगे
 


संबंधित समाचार