होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DAMOH NEWS : सगाई समारोह के बीच 3 स्टार होटल के बैंक्वेट हॉल में लगी आग, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

DAMOH NEWS : सगाई समारोह के बीच 3 स्टार होटल के बैंक्वेट हॉल में लगी आग, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह स्थित 3 स्टार होटल रॉयल दमयंती पैलेस में शनिवार को सिलिंडर फटने से 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 2 लोग बुरी तरह से झुलस गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा दमोह के जबलपुर नाका इलाके की है। जिसकी जानकारी पर तहसीलदार रॉबिन जैन, देहात थाना टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय और सीएसपी एचआर पांडे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। 

 दमोह के रॉयल दमयंती पैलेस की घटना

देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय के अनुसार, होटल में अग्रवाल परिवार का सगाई समारोह चल रहा था। तभी बैंक्वेट हॉल में खाना बनाने के दौरान गैस पाइप लाइन फट और पांच मंजिला होटल के ग्राउंड फ्लोर में जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ और चपेट में आने की वजह से कैटरिंग टीम के गौरव निवासी सदर बाजार, भाटापारा (रायपुर) की मौत हो गई। 

खाना बनाते समय अचानक भड़की आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रॉयल दमयंती पैलेस में अग्रवाल परिवार का सगाई समारोह चल रहा था। कार्यक्रम के लिए रायपुर के भाटापारा से कैटरिंग टीम बुलाई गई थी। समारोह के लिए खाना तैयार किया जा रहा था, इसी दौरान गैस पाइप लाइन फट गई और अचानक आग भड़क उठी। जिससे बचने के लिए गौरव रसोई के पास बने करीब चार बाई चार फीट के छोटे कमरे में घुस गया। लेकिन बाहर जाने के लिए रास्ता नहीं होने के चलते उसका दम घुट गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 

सुरक्षा इंतजामों की जा रही जांच

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही गैस पाइपलाइन फटने के कारणों और होटल में सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जा रही है।
 

 

 


संबंधित समाचार