होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : MP में 7,500 मेधावी छात्रों को मिली ई-स्कूटी, CM मोहन यादव ने बढ़ाया हौसला

BHOPAL NEWS : MP में 7,500 मेधावी छात्रों को मिली ई-स्कूटी, CM मोहन यादव ने बढ़ाया हौसला

भोपाल। मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए शनिवार का दिन खास रहा। राजधानी भोपाल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत 7,500 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी के लिए सीएम मोहन ने आर्थिक सहायता प्रदान की, साथ ही कार्यक्रम में विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।

70 प्रतिशत से अधिक अंक वालों  को मिली ई-स्कूटी

योजना के तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को यह लाभ दिया जाता है। इसमें विज्ञान, वाणिज्य और कला समेत सभी संकायों के विद्यार्थी शामिल हैं। पात्र छात्रों के बैंक खातों में ई-स्कूटी की राशि सीधे ऑनलाइन ट्रांसफर की गई।

शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचना होगा आसान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनकी आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर बातचीत की। लाभार्थी विद्यार्थियों ने योजना को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ई-स्कूटी मिलने से कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचना आसान होगा। साथ ही, इस तरह की पहल उन्हें पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है।

23 हजार से ज्यादा विद्यार्थी ले चुके हैं लाभ

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना शैक्षणिक सत्र 2022-23 से संचालित है। अब तक 23 हजार से ज्यादा विद्यार्थी इसका लाभ ले चुके हैं। योजना पर सरकार की ओर से करीब 246 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की जानकारी दी गई है।

विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सुविधा उपलब्ध करना लक्ष्य 

सरकार के अनुसार, योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित करना है।


संबंधित समाचार