होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SAGAR NEWS : सागर में यात्री बस और कार की हुई भिड़ंत, 4 की मौत, चालक फरार

SAGAR NEWS : सागर में यात्री बस और कार की हुई भिड़ंत, 4 की मौत, चालक फरार

सागर : मध्य प्रदेश के सागर में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी लोग सीएनजी पंप से गैस भरवाने के बाद मैन रोड की तरफ जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार चार्टर्ड बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से गाड़ी में सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना बहरिया थाना क्षेत्र के सीएनजी पंप के सामने की है।

बहेरिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हरियाणा पासिंग अर्टिगा कार सीएनजी पंप से गैस भरवाने के बाद चौराहे की तरफ आ रही थी। इसी दौरान दमोह की तरफ से सागर आ रही सूत्र सेवा कंपनी की यात्री बस से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बस सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई। इस दौरान बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें भी आई हैं।

बस चालक मौके से फरार

हादसे के बाद मौके पर मची चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने 3 को पहले ही मृत घोषित कर दिया। जबकि चौथे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

हादसे में इनकी गई जान 

हादसे में जान गंवाने वालों में बंडा निवासी प्रशांत जैन, सागर निवासी निर्मल जैन और हरियाणा निवासी विकास शामिल हैं। वहीं, चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

हादसा दोपहर 12 से 1 बजे के आस पास हुआ

हादसा दोपहर 12 से 1 बजे के आस पास हुआ। तो वही हादसे के बाद से बस चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मृतकों में 2 लोग हरियाणा और 2 लोग बंडा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 
 


संबंधित समाचार