भोपाल। लोकसभा में विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज एक दिवसीय इंदौर के दौरे पर है। जहां वो छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होकर जनता से सीधा संवाद करेंगे। तो वही उनके आगमन को लेकर प्रदेश में राजनैतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गए है। इसी कड़ी में सीएम मोहन ने राहुल के इंदौर दौरे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विकास और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक मध्य प्रदेश में सरकार चलाई, लेकिन विकास की रफ्तार अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही।