होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बालोद में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत; 25 से ज्यादा घायल

बालोद में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत; 25 से ज्यादा घायल

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार को यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बालोद से धमतरी जा रही बस करहीभदर मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक यात्री बस के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 25 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

करहीभदर मोड़ के पास पलटी बस

जानकारी के अनुसार, डीआरडी कंपनी की बस बालोद से यात्रियों को लेकर धमतरी की ओर रवाना हुई थी। इसी दौरान बालोद थाना क्षेत्र में करहीभदर मोड़ के पास पेट्रोल पंप के आगे नाले के नजदीक बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई।

बस के पलटते ही उसमें सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए।

बस के नीचे दबने से यात्री की मौत

हादसे के दौरान एक यात्री बस के नीचे दब गया। काफी कोशिशों के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में 25 से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल बालोद भेजा गया, जहां घायलों का उपचार जारी है।

35 से ज्यादा यात्री थे सवार

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय बस में 35 से अधिक यात्री मौजूद थे। वहीं, बस में क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक तौर पर चालक की लापरवाही की बात सामने आने की जानकारी है, लेकिन हादसा वास्तव में किस वजह से हुआ, यह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस बस की स्थिति, चालक की भूमिका और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।


संबंधित समाचार