भोपाल : मध्य प्रदेश की सड़कों पर ई बसों का संचालन जहां लगातार बढ़ता जा रहा है। तो वही दूसरी तरफ राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए 10 और बसें सड़कों पर उतारी गई है। ताकि यात्री आसानी से अपनी यात्रा पूरी कर सके। इतना ही नही 21 सितंबर से शहर में 5 और बसें चलाई जाएगी। जिसके चलते शहर में बसों की संख्या 40 के पार पहुंच गई है।
ई-बस सेवा का दायरा मंडीदीप तक पहुंचा
राजधानी में ई-बस सेवा का दायरा अब मंडीदीप तक पहुंच गया है। शुक्रवार से बैरागढ़ से मंडीदीप के बीच चौथे रूट बी-38 पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया। फिलहाल यह बसें 3 रूट पर चलाई जा रही थी। इससे कोलार रोड, बावड़ियाकलां, बैरागढ़, एमपी और आईएसबीटी के बीच बेहतर कनेक्टिविटी हो गई। तो वही अब मंडीदीप तक बसें चलने से होशंगाबाद रोड की करीब 300 कॉलोनियां भी कवर हो जाएंगी।
नौकरीपेशा और स्टूडेंट्स को मिलेगी राहत
यहां से लोगों को एमपी नगर, रानी कमलापति और बैरागढ़ रेलवे स्टेशन, न्यू मार्केट समेत अन्य इलाकों में पहुंचने में आसानी होगी। नौकरीपेशा और स्टूडेंट्स को भी राहत मिलेगी।
अब शहर में चार रूट पर 40 ई-बसें
बता दें कि भोपाल में पीएम ई-बस सेवा 30 जुलाई को 10 बसों से शुरू हुई थी। 18 अगस्त को 10 और बसें जोड़ी गईं। इसके बाद 10 और बसें आने से संख्या 30 पहुंची। अब बी-38 पर 10 बसें शुरू होने से कुल संख्या 40 हो गई है। तो वही 21 सितंबर के बाद संख्या 45 के पार पहुंच जाएगी।
हर बस में छह सीसीटीवी कैमरे
सुरक्षा के लिए प्रत्येक ई-बस में छह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी निगरानी डिपो में बने नियंत्रण कक्ष से की जा रही है। बस में यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिए दो दरवाजे हैं, जिन्हें खोलने और बंद करने का नियंत्रण चालक के पास रहता है।