होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

हटा में खूनी खेल, पति ने पत्नी सहित तीन बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, इलाके में मचा हड़कप

हटा में खूनी खेल, पति ने पत्नी सहित तीन बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, इलाके में मचा हड़कप

हटा : मध्य प्रदेश के दमोह जिला के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी सहित 3 लोगों की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से इलाके में जहां सनसनी फैल गई। वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

घटना कबीरपुर गांव के मंगरोन थाना क्षेत्र की 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति द्वारका पटेल को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी के चलते उसने नींद में सोते हुए अपनी पत्नी खेमा पटेल ओर दो बेटा एक बेटी की हत्या कर दी। पुलिस का अनुमान है कि आरोपी ने कुल्हाड़ी से इस वारदात को अंजाम दिया होगा। 

पुलिस ने मृतकों की पहचान 

मृतकों की पहचान 27 वर्षीय खेमा पटेल (जिन्हें खेमा बाई भी कहा जाता है), उनकी 7 वर्षीय बेटी उर्मिला पटेल और उनके दो बेटों - 4 वर्षीय उमेश पटेल और 1 वर्षीय राजा पटेल के तौर पर हुई है। पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार यह हमला सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब परिवार सो रहा था। 

पति-पत्नी के बीच होती थी अनबन

इधर, हत्याकांड की सूचना पर sp, sdop और fsl की टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर शवो को पी एम के लिए अस्पताल भेजा। वही घटना की जानकारी देते हुए परिवार के सदस्यों ने जांचकर्ताओं को बताया कि पति-पत्नी के बीच लगातार अनबन चल रही थी और खेमा घटना से कुछ दिन पहले ही कबीरपुर लौटी थी। उससे पहले वह अपने मायके में रह रही थी।

प्रेम प्रसंग की शंका में की हत्या

वही घटना को लेकर म्रतक के चाचा ने बताया कि आरोपी द्वारका को अपने छोटे भाई और पत्नी (देवर-भाभी)के बीच प्रेम प्रसंग की शंका में हत्याकांड को अंजाम दिया, दोनो के बीच विवाद चल रहा था जिसे लेकर आये दिन झगड़ा होता था .फिलहाल आरोपी ने किस वजह से इस घटना को अंजाम दिया है इसकी जांच पुलिस कर रही है। 

 


संबंधित समाचार