होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : NO ENTRY में घुसे डंपर ने ली महिला पत्रकार की जान, ऑफिस जाते समय हुआ हादसा, चालक फरार

BHOPAL NEWS : NO ENTRY में घुसे डंपर ने ली महिला पत्रकार की जान, ऑफिस जाते समय हुआ हादसा, चालक फरार

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 25 साल की महिला पत्रकार सपना कुमारी काल के गाल में समा गईं। नो एंट्री में घुसे डंपर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सपना सुबह रैपिडो बाइक बुक कर एक निजी न्यूज चैनल के दफ्तर के लिए निकली थीं, इस बात से बेखबर कि यह उनका आखिरी सफर होगा।

कट मारने से बिगड़ा संतुलन

जानकारी के मुतबिक ऑफिस जाने के रैपिडो से निकली थी सपना इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार ने रैपिडो चालक को कट मार दिया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सपना सड़क पर गिर गईं। तभी पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। कुछ ही पलों में सब कुछ खत्म हो गया।

सपने लेकर आई थीं भोपाल

सपना मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं। घर-परिवार से दूर, पत्रकार बनने का सपना लेकर वे भोपाल आई थीं और यहां एक निजी न्यूज चैनल में ट्रेनी के तौर पर काम कर रही थीं। करियर की अभी शुरुआत ही थी। जो खबरें वे दूसरों तक पहुंचाने निकली थीं, आज उनकी अपनी मौत खबर बन गई।

छठ की तैयारियों के बीच पहुंची मनहूस खबर

सपना के गृह राज्य बिहार में इन दिनों लोकआस्था के महापर्व छठ की धूम है। बताया जा रहा है कि उनके घर में भी पर्व की तैयारियां चल रही थीं। परिवार को उम्मीद थी कि बेटी की आवाज़ और खबर से त्योहार की खुशी दोगुनी होगी, लेकिन भोपाल से आई इस दर्दनाक खबर ने रौनक को सन्नाटे में बदल दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही कमला नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद कट मारने वाला बाइक सवार और डंपर चालक दोनों फरार हो गए।

सीसीटीवी से पहचान की कोशिश

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दोनों वाहनों की पहचान कर आरोपियों तक पहुंचा जा सके। दोनों की तलाश जारी है।


संबंधित समाचार