होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

RAISEN NEWS : बिरसा मुंडा की जयंती पर रायसेन में भव्य आयोजन, संस्कृति और परंपराओं की दिखी झलक

RAISEN NEWS : बिरसा मुंडा की जयंती पर रायसेन में भव्य आयोजन, संस्कृति और परंपराओं की दिखी झलक

रायसेन :  भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती के अवसर पर रायसेन में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के वन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कन्यापूजन, भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। साथ ही इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्रा द्वारा रंगारंग प्रस्तुतिया भी दी गई।

जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

रायसेन के वन परिसर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया था। उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए उनके संघर्ष, बलिदान और आदर्शों को याद किया गया।

ऐतिहासिक योगदान को सम्मान देने का संदेश

सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा कि जनजातीय गौरव दिवस का यह आयोजन जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक योगदान को सम्मान देने का संदेश दे रहा है।

 


संबंधित समाचार