होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SHAHDOL NEWS : बड़ी खबर ! शहडोल में दाल-चावल खाने से 15 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे सभी

SHAHDOL NEWS : बड़ी खबर ! शहडोल में दाल-चावल खाने से 15 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे सभी

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से सरकारी स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। ब्यौहारी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बदरचुआ में मध्यान्ह भोजन करने के बाद 15 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दाल-चावल खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को पेट दर्द और उल्टियों की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते कई बच्चों की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी प्रभावित बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बच्चें सिविल अस्पताल में भर्ती

बीमार बच्चों को सिविल अस्पताल ब्यौहारी में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूल में मध्यान्ह भोजन स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किया गया था। भोजन करने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने से उसकी गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

खाद्य विभाग ने भोजन का लिया नमूना

घटना की गंभीरता को देखते हुए परोसे गए भोजन का नमूना खाद्य विभाग को जांच के लिए भेजा गया है। अब जांच रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि भोजन दूषित था या बच्चों की तबीयत बिगड़ने के पीछे कोई अन्य कारण जिम्मेदार है।

दो अधिकारियों को नोटिस जारी

मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। सीईओ जनपद पंचायत ब्यौहारी और बीआरसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, संबंधित स्व सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। कलेक्टर ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश भी दिए हैं। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता बच्चों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। वहीं, जांच रिपोर्ट के बाद यह तय होगा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन है और लापरवाही कहां हुई।


संबंधित समाचार