होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ANUPPUR NEWS : अनूपपुर में तेज रफ़्तार कार ने बाइक को रौंदा, युवक की हुई मौत, बेटे की प्रताड़ना से आहत पिता ने लगाई फांसी

ANUPPUR NEWS : अनूपपुर में तेज रफ़्तार कार ने बाइक को रौंदा, युवक की हुई मौत, बेटे की प्रताड़ना से आहत पिता ने लगाई फांसी

अनूपपुर : मध्य प्रदेश में जुर्म और हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला अनूपपुर से सामने आया है। जहां तेज रफ़्तार कार ने बाइक को रौंदा, तो वही दूसरी तरफ बेटे की प्रताड़ना से आहत होकर पिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

लग्जरी कार ने बाइक को मारी टक्कर 

पहली घटना जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र की हैं। जहां तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय युवक भानू शुक्ला घर की गली से निकलकर मुख्य सड़क पर आ रहा था, तभी सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसकी वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। 

वाहन चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

इधर, हादसे के बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल तुरंत भानू शुक्ला को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा साथ ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच शुरू की। 

घटना अनूपपुर के फुनगा क्षेत्र की

दूसरी घटना अनूपपुर के फुनगा क्षेत्र की है। जहां बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर एक पिता ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा अक्सर अपनी मांगों को लेकर पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। इसी के चलते दोनों अलग रहते थे। त्योहार के चलते आरोपी अपने परिवार संग पिता के घर आया और फिर शराब के नशे में शाम को पिता शिव प्रसाद चौधरी को बेरहमी से लाठी से पीटा। 

बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने ली जान 

हालांकि इस दौरान परिवार वालों ने तुरंत बीच बचाव कर आरोपी बेटे पुष्पेंद्र और पिता को अलग किया और पिता को पड़ोसी के घर पहुंचाया। घटना से आहत पिता शिव प्रसाद ने देखा कि सब सो रहे है। तो उसने घर के बाहर एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इधर, हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी बेटे के खिलाफ विभिन धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। 


संबंधित समाचार