शहडोल : मध्य प्रदेश में मानसून सक्रीय होने के बाद से आसमान से मौत की बिजली गिर रही है। जिसकी चपेट में आने से अभी तक कई लोगों की जान चली गई। इसी कड़ी में आकाशीय बिजली की दुखद खबर शहडोल से सामने आई है। जहां बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े एक किसान पर बिजली गिरी और उसकी मौत हो गई। घटना शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के बिजौरी गांव की है।
खेत में काम कर रहा था किसान
बताया जा रहा है कि किसान खेत में काम कर रहा था और बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे रुका था। इसी दौरान बिजली पेड़ पर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बारिश से बचने पेड़ के नीचे खाद था ग्रामीण
बारिश रुकने के बाद जब लोगों की नजर किसान पर पड़ी तो उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की पहचान बिजौरी निवासी लल्लू सिंह गोंड (60) के रूप में की है। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।