होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SEHORE NEWS : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा; 4 वर्षीय मासूम की मौत, माता पिता घायल

SEHORE NEWS : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा; 4 वर्षीय मासूम की मौत, माता पिता घायल

सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर में रफ़्तार का कहर देखने को मिला। जहां आज शहर में हुए दुखद सड़क हादसे में एक 4 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुधनी के तालपुरा जोड़ पर हुआ है। जिसकी जानकारी पर पुलिस तुरंत एक्शन में आई और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, एक दंपति बाइक में सवार होकर कही जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से  4 वर्षीय मासूम तनीष दायमा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मनीष कीर (45) पिता कूबर सिंह, निवासी जाजना तथा प्राची कीर (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम रेफर किया गया है।

लोगों में भारी आक्रोश

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट गाड़ी के अनियंत्रित होने के चलते हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। हादसे का शिकार हुआ परिवार रेहटी क्षेत्र के जाजना गांव का निवासी है। 
 


संबंधित समाचार