होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: CM साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त होगी जारी, छग को मिला 50 करोड़ का राष्ट्रीय सम्मान

Morning Breaking: CM साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त होगी जारी, छग को मिला 50 करोड़ का राष्ट्रीय सम्मान

Morning Breaking: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे प्रदेशस्तरीय बुनकर सम्मेलन में भाग लेने के साथ महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे। वहीं कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) परियोजनाओं के लिए छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से 50 करोड़ रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि मिली है।  

CM साय आज कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल 
 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दिनभर के कार्यक्रमों में प्रदेशस्तरीय बुनकर सम्मेलन, स्वदेशी प्रदर्शनी का उद्घाटन, महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करना और राज्य को मिली राष्ट्रीय उपलब्धि प्रमुख आकर्षण रहेंगे। सरकार इन आयोजनों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्वदेशी उद्योग और स्वच्छ ऊर्जा को नई गति देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री सुबह अपने निवास से रवाना होकर दीनदयाल ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां वे प्रदेशस्तरीय बुनकर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान ग्रामोद्योग विभाग की स्वदेशी प्रदर्शनी का शुभारंभ भी करेंगे। सम्मेलन में राज्यभर से आए बुनकरों, हस्तशिल्प कारीगरों और ग्रामोद्योग से जुड़े हितग्राहियों के लिए संचालित योजनाओं और नए विकास कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। सरकार का उद्देश्य पारंपरिक उद्योगों को आधुनिक बाजार से जोड़कर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार करना है।

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त होगी जारी

दोपहर में मुख्यमंत्री अपने आधिकारिक निवास से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त का ऑनलाइन हस्तांतरण करेंगे। इसके तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से आर्थिक सहायता की राशि भेजी जाएगी। राज्य सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रभावी साबित हो रही है।

स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान

छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) परियोजनाओं को बढ़ावा देने, किसानों की आय में वृद्धि तथा जैविक संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए किए गए प्रयासों की केंद्र सरकार ने सराहना की है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना के तहत राज्य को 50 करोड़ रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। इस उपलब्धि के साथ छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है जिसे इस योजना के अंतर्गत यह प्रोत्साहन मिला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए नवाचार आधारित योजनाओं पर लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कम्प्रेस्ड बायोगैस परियोजनाओं के विस्तार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, जैविक कचरे का बेहतर उपयोग संभव होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। सरकार का लक्ष्य हरित विकास को बढ़ावा देते हुए प्रदेश को ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाना है।


 


संबंधित समाचार