होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Narsinghpur news : हैवानियत ! 8 साल की बच्ची का पडोसी ने स्कूल से किया अपरहण, रेप कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Narsinghpur news : हैवानियत ! 8 साल की बच्ची का पडोसी ने स्कूल से किया अपरहण, रेप कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पडोसी ने हवस की आग बुझाने के लिए 8 साल की बच्ची का अपरहण कर उसकी हत्या दी। घटना जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र की है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में मिला शव 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दोपहर करीब 2:30 बजे बच्ची को स्कूल से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और जंगल में ले जाकर उसके साथ पहले दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या कर दी। जिसका शव पुलिस को गांव से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूर जंगल में अर्धनग्न हालत में मिला। घटना से गांव में जहां सनसनी फ़ैल गई है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग 

बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को यह कहकर स्कूल से ले गया कि उसके घर वाले बुला रहे है। ऐसे  में बच्ची उसके साथ चली गई, जब शाम 4:30 बजे तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश की। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। शाम 5:30 बजे गोटेगांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। तब जाकर बच्ची का शव रात 1 बजे जंगल में गढ़े में मिला। बच्ची की मौत को लेकर परिजनों में जहां आक्रोश है। तो वही परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।
 


संबंधित समाचार